Google

Sunday, January 20, 2008

अब ब्लोग्गिंग हिन्दी में भी!!!

भाइयो और बेहेनो,

आज मैंने ब्लॉगर पे ये नयी चीज़ ढूंढ निकली, अब हम हिन्दी में भी ब्लोग्स लिख सकते है। सबसे बढिया बात तो ये है कि हमे सीधा कीबोर्ड से हिन्दी में टाइप नही करना पड़ता. हमे इंग्लिश में ही टाइप करना है और फोंट्स अपनेआप हिन्दी हो जायेंगे।

ये सेटिंग चालू करने के लिए यह कीजिए

१. आपके ब्लोग में लोगिन कीजिए

२. सेटिंग पे क्लिक्क कीजिए

३. उसमे बसिक सेटिंग के अन्दर एक ओप्शन है (Show transliteration button for your posts?)।

४. उसको चंगे करके एस कर दीजिए।

५. हिन्दी में ब्लोग लिखना चालू कीजिए।

इसमे एक ही प्रॉब्लम है। ट्रांस्लितेरेशन के सबसे अच्छे नतीजों के लिए आपको "इंटरनेट एक्सप्लोरर" का इस्तेमाल करना पड़ेगा। "ऑपेरा" जैसे ब्राउजर में तो यह चलेगा ही नही।

गूगल का ट्रांस्लितेरेशन प्रोग्राम ओरकुट पे भी उपलब्ध है!

धन्यवाद
मोशेल

No comments: